दरभंगा, जुलाई 9 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग में द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने गुरुवार को धर्मवीर भारती के महाकाव्य नाटक 'अंधा युग' का मंचन किया। कलाकारों ने चरित्रों की मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को सशक्त और सूक्ष्म अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। विशेषकर अश्वत्थामा व गांधारी की भूमिकाएं दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ने में सफल रही। अश्वत्थामा की भूमिका में विनोद कुमार विश्कर्मा और गांधारी बनी प्रिया कुमारी ने अपने सशक्त अभियन से पात्रों को मंच पर जीवंत कर दिया। पहलाद कुमार ने धृतराष्ट्र, आदित्य कुमार ने कृष्ण, ऋषि कुमार ने व्यास, सज्जन कुमार ने याचक, उत्पल झा ने संजय, अंशु कुमार गुप्ता ने विदुर, प्रहरी के रूप में ऋषि कुमार, बिजेन्द्र कुमार, रवीन्द्र कुमार साफी, व...