चम्पावत, मार्च 22 -- चम्पावत। जनपद के सीमांत क्षेत्र मंच में देशी शराब की दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों की ओर से डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा गया है। आबकारी विभाग की ओर से जिले के चार स्थानों पर नई देशी शराब की दुकान खोलने के लिए टेंडर प्रकिया शुरू की गई थी। सूचना मिलते ही मंच क्षेत्र के ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देते हुए दुकान न खोलने का आग्रह किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुरु गोरखनाथ धाम एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। जहां पर हमेशा देश-विदेश से अखंड धूनी के दर्शन करने श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में आते हैं। कहा कि मंच क्षेत्र देवी-देवताओं की भूमि है। जिसके बाद भी अगर सरकार की ओर से इस क्षेत्र में शराब की दुकान खोली गयी तो समस्त क्षेत्र की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.