मंच के 'शुद्धिकरण' पर भड़के खरगे, नड्डा ने जांच का भरोसा दिया
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बाद मंच के कथित 'शुद्धिकरण' को लेकर गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। खरगे ने भाजपा से जुड़े लोगों पर मंच का 'शुद्धिकरण' कराने का आरोप लगाया। इसके बाद सदन के नेता जेपी नड्डा ने घटना की निंदा करते हुए आरोपों की जांच का आश्वासन दिया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि वह हल्द्धानी के रामलीला मैदान में रैली करने गए थे। रैली में लाखों लोग मौजूद थे और उन्होंने लोगों की समस्याओं पर बात की, लेकिन बड़े दुख की बात है कि यह पता चला कि बाद में भाजपा के लोगों ने हवन करके उस मंच का 'शुद्धिकरण' किया। उन्होंने कहा कि वह दलित हैं लेकिन, कभी उन्होंने इस नाते किसी तरह के संरक्षण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.