नैनीताल, मार्च 30 -- नैनीताल, संवाददाता। मंगोली क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी स्थिति में क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने नहीं देंगे।प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि उनका क्षेत्र अब तक शांतिपूर्ण रहा है, पर शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण बिगड़ने की आशंका है। प्रस्तावित स्थल के समीप एक स्कूल स्थित है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि यह नियमों के विपरीत है। आरोप लगाया कि पहले भी इस प्रस्ताव का विरोध किया था, पर इसके बावजूद प्रशासन की ओर से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने मांगों पर जल्द सुनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.