नैनीताल, अप्रैल 6 -- नैनीताल, संवाददाता। मंगोली और बजून क्षेत्र में शराब की दुकानों के विरोध में चल रहा ग्रामीण महिलाओं का आंदोलन आखिरकार सफल हो गया। लगातार नौ दिनों तक चले धरने के बाद प्रशासन ने विवादित शराब की दुकानों को निरस्त कर दिया, जिसके बाद महिलाओं ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। धरने के दौरान महिलाओं ने उग्र रुख अपनाते हुए आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। सोमवार को प्रशासन की ओर से कोई ठोस जवाब न मिलने पर महिलाओं ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।बढ़ते जनदबाव और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कर संबंधित शराब की दुकानों को निरस्त करने का निर्णय लिया। मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने महिलाओं को लिखित आश्वासन दिय...