रामपुर, फरवरी 7 -- शाहबाद नगर के बाद अब मंगोली और मित्तरपुर में भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे पर बने भवनों पर संकट आ गया है। चौड़ीकरण की जद में आ रहे बीस से अधिक मकान-दुकान को विभाग नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि निशान पहले ही लगा दिए गए थे। भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण चल रहा है। चौड़ीकरण की जद में शाहबाद नगर के 56 भवनों का फ्रंट आ गया था। इनमें पचास फीसदी भवनों का फ्रंट दो दिन पहले पीडब्ल्यूडी ने ढहा दिया। बाकी पर कार्रवाई बाकी है। नगर के बाद अब इसी हाईवे पर स्थित मंगोली और मित्तरपुर अहरौला गांव के कुछ मकान भी चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। विभाग अब इन पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। विभाग ने लाल निशान पहले ही लगा दिए थे। अब इन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी है। इस तरह की सुगबुगाहट के बाद भवन स्वामियों में खलबली मची हुई है। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.