छपरा, मार्च 5 -- फोटो- 1 जलालपुर के मंगोलापुर में आयोजित जयंती समारोह में मौजूद सांसद सीग्रीवाल व अन्य जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानी पं. शिवरतन तिवारी की आदमकद प्रतिमा मंगोलापुर में लगाई जाएगी। यह प्रतिमा उनके ऐच्छिक कोष से मंगोलापुर में लगाई जाएगी। मंगोलापुर में आयोजित पं शिवरतन तिवारी जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कि प्रतिमा लगाने में धन की कमी नहीं आएगी। इसके पहले सांसद सीग्रीवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मालूम हो कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने उनके मकान में आग लगा दी थी जिसमें उनके छह वर्षीय पुत्र की मौत हो गई थी। उन्होंने अपने साथियों के साथ मढ़ौरा डाक घर आग लगा दी थी। मौके ...