जौनपुर, फरवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का बीमारी के कारण निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही रिंकू की मंगेतर एवं मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा की सांसद प्रिया सरोज ने दुख जताया। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'फेसबुक' पर शोक संदेश भी लिखा है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां बीते चार दिनों से उपचार चल रहा था। बीमार होने की जानकारी मिलने पर सांसद प्रिया सरोज, उनके पिता एवं रिंकू सिंह के होने वाले ससुर तुफानी सरोज, रिंकू के होने वाले साले व अन्य लोग हीं थे। अस्पताल में रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज अपने होने वाले ससुर की हालत के बारे में पल पल की जानकारी ले रही थीं। गुरुवार की रात में केराकत विधायक तूफानी सरोज यानी प्रिया सरोज के पिता वहां से घर के लिए निकले। कुछ दे...