संभल, अप्रैल 24 -- Sambhal News: यूपी के संभल में शादी की तैयारियों के बीच खुशियों भरे एक परिवार में गुरुवार को अचानक मातम पसर गया। दुल्हन ने मजाक में अपने होने वाले पति से कहा कि दहेज में बोलेरो नहीं मिलेगी, इससे आहत होकर शादी से महज आठ दिन पहले युवक ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है। करीब 20 वर्षीय युवक मूल रूप से जुनावई क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। वह इन दिनों बहजोई के गांव इसमपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। जहां वह एक क्लीनिक भी चला रहा था। घर में उसकी शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और परिवार में उत्साह का माहौल था। शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। अन्य खरीदारी भी चल रही थी।बताया जाता है कि घटना से पहले युवक की होने वाली दुल्हन से फोन पर बातचीत हुई थी। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी को लेकर बात छिड़ी। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.