प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगेतर को बुलाकर पानी में जहरीला पदार्थ पिलाकर युवक ने मारने का प्रयास किया। इस प्रकरण में युवक ने अपने एक दोस्त की मदद ली। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंधई थाना क्षेत्र के गुतौली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि बेटी की शादी अंतू थाना क्षेत्र के दांदूपुर अहिवरन निवासी युवक के साथ तय की थी, जिसकी शादी मई में होनी थी। आरोप है कि सोमवार को युवक ने अपनी मंगेतर को फोन कर संडवा चंद्रिका धाम में मिलने के लिए बुलाया था। सोमवार दोपहर एक बजे पिता बाइक से बेटी को लेकर चंद्रिका धाम पहुंचे। वहां पर मौजूद युवक व उसके दूसरा साथी ने कहा कि आप घर जाइए वह शाम तक उसे घर छोड़ देंगे। घर लौटने के दौरान आरोपी युवक ने पानी की बोतल में जहरीला पदार...