रुडकी, अप्रैल 29 -- भगवानपुर, संवाददाता। एक युवती ने दो बाइक सवार दो युवकों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। रुड़की के एक कॉलोनी में किराये पर रहने वाली युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। युवती ने भगवानपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम वह ड्यूटी खत्म कर अपने मंगेतर सौरभ के साथ बाइक से रुड़की जा रही थी। पुहाना पुल के पास पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। यह भी पढ़ें- चोरी की दो बाइकों के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल यह भी पढ़ें- हाईवे पर कार सवारों ने छात्र पर किया हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...