कन्नौज, अप्रैल 7 -- थाना क्षेत्र के बझेड़ी गांव में अपने मंगेतर के दरवाजे पर बैठी युवती का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। फर्रुखाबाद की रहने वाली युवती का कहना है कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह यहां से नहीं उठेगी चाहे उसकी जान भले ही चली जाए। हालांकि उसके मंगेतर के परिजनों ने मकान के अंदर से गेट बंद कर ली है, जो अभी तक नहीं खोले हैं। वहीं 24 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। मंगलवार को दोपहर बाद सकरावा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी समझाबुझाकर मदद का भरोसा दिलाया। इस पर युवती ने उनकी बात मान ली और उसने अपना अनशन समाप्त कर दिया। फर्रुखाबाद जनपद की रहने वाली एक युवती सोमवार को अचानक सकरावा थाना क्षेत्र के बझेड़ी गांव में संजीव के घर पहुंच गई। उसे देख संजीव के परिजनों ने गेट बंद कर लिए। इस पर युवती दरवाजे के बाहर...