इटावा औरैया, मार्च 28 -- लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर में एक 18 वर्षीय युवती ने डांट-फटकार से आहत होकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, युवती शुक्रवार शाम परिवार के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इसी दौरान उसके मंगेतर जो इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है, उसने फोन पर उसे डांट दिया। इस बात से आहत होकर युवती ने रात में घर पर रखी डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर चाचा व अन्य ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि युवती के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह चाचा के साथ रह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...