कन्नौज, मार्च 19 -- ​इन्दरगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवा में एक युवती ने अपने मंगेतर द्वारा अतिरिक्त रुपयों की मांग और बारात न लाने की धमकी से क्षुब्ध होकर पहले तो जहरीला पदार्थ निगला। इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दूल्हे समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चंदौआ निवासी मनोज कुमार ने अपनी पुत्री गोल्डी उर्फ सुमन 21 वर्ष का विवाह तालग्राम थाना क्षेत्र के चौतराहार निवासी सुमित कुमार के साथ तय किया था। शादी की रस्में आगे बढ़ रही थीं। बताया जा रहा है कि गोदभराई और बरीक्षा की रस्म भी हो चुकी थी। इस दौरान पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार 5 लाख पहले ही लड़के पक्ष को दे दिए थे। आगामी 26 अप्रैल को बारात आनी तय हुई थी, लेकिन खुशियों भरे घर में अचानक मातम पसर गया। पिता ने...