गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगूरहा गांव में गुरुवार की सुबह हिस्से के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। मारपीट में घायल एक पक्ष से रामायण साह की पत्नी मालती देवी, जीतन साह का पुत्र अनिल साह, रामायण साह का पुत्र बलिंदर साह तथा जीतन साह का पुत्र कलिंदर साह शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से मुन्ना साह और उनकी पत्नी घायल बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह हिस्से के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर गांव में लोगों की भीड़ जमा ...