हजारीबाग, मार्च 20 -- इचाक प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर सनातनियों को एकजुट करने को लेकर मंगुरा नवदुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सनातनियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सम्मेलन की अध्यक्षता राजेंद्र रवि और संचालन खंड कार्यवाह रंजीत कुमार शर्मा ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन धर्मगुरुओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगठन मंत्री कर्मवीर ने देश की मौजूदा हालात पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को एक जुट होना चाहिए। उन्होंने जात पात की करो विदाई आपस में सभी हिन्दू भाई भाई का संदेश देते हुए कहा कि हिंदुओं को जाति वर्ग और छूआ छूत से ऊपर उठकर सच्चा सनातनी हिंदू बनना होगा। हर माता पिता चाहता है क...