मैनपुरी, अप्रैल 21 -- सहालग का समय है। कोई बरात में जा रहा है तो कोई लड़की की शादी में जा रहा है तो कोई शादी के कार्ड बांट रहा है। रात और दिन में सड़कों पर वाहनों की आवागमन बढ़ा हुआ है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। बेवर थाना क्षेत्र में बरात से लौट रहे बाइक सवार साले-बहनोई को ईको कार ने रौंद दिया। वहीं किशनी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया। इस घटना में बहन की विदाई कर लौट रहे बाइक सवार दो युवक सहित तीन घायल हो गए। यह भी पढ़ें- शादी वाले घर में दो मौतों से छाया मातम तीसरी घटना में डीसीएम-ट्रैक्टर की भिड़ंत में डीसीएम पर बैठकर जा रहे युवक ने दम तोड़ दिया। एक साथ हुई इन घटनाओं से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। शादी वाले घरों में मातम पसर...