दरभंगा, अप्रैल 22 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। शक्तिधाम सेवा समिति, दरभंगा की ओर से विगत 25 वर्षों से निरंतर सालाना मंगल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष इस महोत्सव का रजत जयंती समारोह मनाया जाएगा। इस सिलसिले में की जा रही तैयारियों और उत्सव की जानकारी संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार बगड़िया ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने वाला मंगल महोत्सव शक्तिधाम महिला मंडल द्वारा शुरू किए गए मंगल महोत्सव की 25वीं कड़ी है। 23 से 25 अप्रैल तक ये सभी आयोजन शक्तिधाम मंदिर नाका चार में होंगे। पहले दिन श्री राणी सती मंदिर, गांधी चौक से नारायणी सेवा की बालिकाओं के नेतृत्व में 350 महिलाएं सुबह सात बजे दादी जी के मंगल कलश को लेकर नगर भ्रमण करते हुए शक्तिधाम मंदिर पहुंचेंगी। यह भी पढ़ें- मंगल महोत्सव की मनाई जाएगी रजत जयंती इसके बाद शाम छह बजे ...