दरभंगा, अप्रैल 27 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। शहर के नाका चार स्थित शक्तिधाम मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 25वां मंगल महोत्सव के आखिरी दिन शक्तिधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित एवं रेडक्रॉस सोसाइटी, दरभंगा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. बीबी शाही, मेडिकल सुपेरिन्टेन्डेंट डॉ. अमरेन्द्र कुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ. राम बाबू खेतान, शक्तिधाम सेवा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार बागड़िया, दिनेश दारुका एवं राजेश बोहरा ने किया। शिविर में 40 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। संयोजक आशीष सराफ, राजकुमार पासवान, गौरव जालान एवं मुकेश खेतान ने रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- काम की खबर-- संचालन रेडक्रॉस सोसाइटी के आशीष सर्राफ ने किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के स...