मंगल भवन के रास्ते पर हाईटेंशन तार वाले पोल से दहशत, हटवाने की मांग
सिद्धार्थ, मई 22 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे में राप्ती तट के पास निर्मित मंगल भवन के रास्ते पर हाईटेंशन तार युक्त दो बिजली पोल खड़े हैं। इसको लेकर लोगों में हमेशा भय बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने उर्जा मंत्री से इसे हटवाने की मांग की है।इटवा रोड पर राप्ती नदी तट के पास नगर प्रशासन की ओर से मंगल भवन का निर्माण कराया गया है। जहां लोगों को शादी विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत तो मिली, लेकिन वहां एक ऐसी समस्या है जिससे लोग दशहतजदा रहते हैं। क्षेत्र के गौरव सोनी, ज्ञानेश्वर पाण्डेय, भोला सोनी, रियाज खान, नदीम अहमद आदि का कहना है कि 33 हजार वोल्टेज सप्लाई उसी खंभों से होकर गया है, जो मंगल भवन के मुख्य रास्ते पर खड़े हैं। इससे हमेशा दशहत बनी रहती है। उनका कहना है कि इसे हटवाने के लिए कई बार जिम्मेदारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.