नई दिल्ली, मार्च 8 -- हिंदी सिनेमा में कई ऐसी धार्मिक फिल्म बनीं जिसने ऑडियंस के मन में भक्ति की लहर पैदा की। 70 और 80 के दशक में ऐसी कई फिल्में बनीं जिनकी कहानियों से भक्त और भगवान के बीच की दूरी को कम किया। इन्हीं फिल्मों में भगवान के कई गीत गाए गए, भजन सुनाए गए और चौपाई धुन और लय के साथ मिलक रूहानी बन गई। इन भजनों और गानों ने ऑडियंस की रूह को छुआ और आज भी कई गीत मशहूर हैं। ऐसी ही एक फिल्म 1975 में आई थी गीत गाता चल। ये फिल्म रविंद्रनाथ टैगोर की अथिति पर आधारित थी। लेकिन फिल्म के गीतों ने जैसे कमाल कर दिया। इसी फिल्म में रामायण की चौपाई थी 'मंगल भवन अमंगल हारी' थी। इसे जब पहली बार धुनों और लय के साथ सुना तो जैसे कमाल हो गया।किसने गई रामायण की चौपाई 1975 में आई फिल्म गीत गाता चल में सचिन पिलगांवकर और सारिका ने लीड रोल निभाया था। फिल्म के...