मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता।शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी और लगभग 2 वर्ष पूर्व बनी मंगल बाजार सड़क की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय बनी हुई है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है तथा कई स्थानों पर सड़क धंस गई है, जबकि जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस सड़क के दोनो ओर घनी आबादी है। सड़क के दोनो और होटल और दर्जनों दुकानें हैं। बदहाल सड़क की वजह से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। हल्की बारिश में इस सड़क की स्थित नारकीय हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, लंबे समय से सड़क की यही स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके निर्माण अथवा मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है。

प्रतिदिन बड़ी संख्या में होता है वाहनों का परिचालन: स्थानीय नागरिकों ...