मथुरा, अप्रैल 13 -- वंशी अवतार श्रीहित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु की जन्मभूमि हिताचार्य पीठ श्रीजी मंदिर (बाद ग्राम) में रविवार का दिन भक्ति और सेवा के अनूठे संगम का साक्षी बना। एक ओर जहां महाप्रभु के जन्मोत्सव की मंगल बधाईयों से वातावरण गुंजायमान रहा, वहीं दूसरी ओर मानवता की सेवा के लिए विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीराधावल्लभ मंदिर के सेवायत सुकृत लाल गोस्वामी महाराज ने श्रीहित हरिवंश महाप्रभु की दिव्य लीलाओं और रस चर्चा की अमृत वर्षा की। महाप्रभु के पदों और भजनों पर सैकड़ों श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा मंदिर परिसर राधावल्लभ श्री हरिवंश के जयकारों से भक्तिमय हो गया। भक्ति के साथ-साथ नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को दोहराते हुए श्रीहित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीहित हेल्थ कैंप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.