बागपत, जून 27 -- कस्बे में शुक्रवार शाम को जैन मुनि अनुपम सागर महाराज ससंघ का मंगल पदार्पण हुआ। महाराज श्री मंडौला स्थित जय शांति सागर निकेतन से विहार करते हुए खेकड़ा पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका भक्ति भाव से स्वागत किया। महाराज श्री के आगमन पर कस्बे के स्टेट बैंक परिसर से बैंड-बाजों के साथ जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मुख्य बाजारों से गुजरता हुआ शांतिनाथ दिगंबर बड़ा जैन मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं के जयकारों और मंगल ध्वनियों के बीच महाराज श्री का विधिवत मंगल प्रवेश कराया गया। इस दौरान भक्ताम्बर दीप अर्चना कराने का सहयोगी लाभ संजय जैन और आयुष जैन को प्राप्त हुआ। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान नितिन जैन, मनोज जैन, आयुष जैन, राजेश जैन, शुभम, अभिषेक, अतिशय, नम...