रामगढ़, मार्च 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। परम पूज्य मुनिश्री 108 श्री प्रमाण सागर महाराज के मंगल प्रवेश के अवसर पर सोमवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विगत कई वर्षों से झारखंड से बाहर प्रवास कर रहे मुनिश्री का कल छत्तीसगढ़ सीमा पार करते हुए शंख नदी के समीप भव्य स्वागत किया गया। इस पावन अवसर पर झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु और भक्तजन उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किए। कार्यक्रम में रामगढ़ जैन समाज की भी सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। समाज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाटनी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं से भरी एक बस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। मुनिश्री के आगमन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते और झूमते नजर आए। पूरे वातावरण में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा थ...