धनबाद, जनवरी 22 -- झरिया, प्रतिनिधि। मां बेरी सेवक परिवार झरिया धनबाद की ओर से बुधवार को श्री अग्रवाल धर्मशाला में दो दिवसीय बेरी वाली माता का षष्ठम वार्षिकोत्सव मंगल पाठ के साथ शुरू हुआ। सर्व प्रथम पंडित पवन चौबे, पंडित रणवीर पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई। मुख्य यजमान के रूप में कैलाश अग्रवाल सपरिवार बैठे थे। वार्षिकोत्सव पर पाठ की रचयिता ऊषा गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता विशाखापट्टनम से विशेष कर पधारे। कोलकता से आये पाठ वाचिका ममता सर्राफ ने गणेश वंदना के साथ मंगल पाठ की शुरुआत की। पाठ पर 251 महिलाएं व पुरुष बैठे थे। मां बेरी वाली को फल भोग, सवामनी भोग, छप्पन भोग लगाए गए। साथ ही चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, गजरा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बेरी परिवार के संरक्षक राम प्रसाद कटेसरिया, सज्जन खरकिया, देवेंद्र खरकिया, अर्जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.