मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छोटी सरैयागंज स्थित शहीद भगवानलाल स्मारक पुस्तकालय भवन में बुधवार को श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान मे क्रांतिवीर नायक मंगल पांडे का बलिदान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की। मंच संचालन मोहन प्रसाद सिंहा ने किया। मौजूद लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने मंगल पांडेय की प्रतिमा शहर के प्रमुख स्थान पर स्थापित करने की मांग प्रशासन से की। मौके पर डॉ.भगवान लाल सहनी, एचएल गुप्ता, डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अंजनी कुमार नाथानी, उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु, श्याम सुंदर भरतिया, महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, चिराग पोद्दार, अजय कुमार, दीनबंधु आजाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...