रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। नगर के वार्ड पांच स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार से अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हो गया है। यह संकीर्तन बुधवार सुबह छह बजे तक चलेगा। इससे पूर्व संकीर्तन की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। मंगलवार को आमंत्रण अधिवास के बाद मंगल घट की स्थापना की गई। इसके पश्चात आचार्य आलोक घोष के नेतृत्व में मंगल ध्वनि के बीच अष्टम प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन आरंभ हुआ। इसमें गोपी कृष्ण संप्रदाय (मथुरा-वृंदावन), राधा कृष्ण संप्रदाय (राजस्थान), राधा रमण संप्रदाय (पिपलिया नंबर दो) और हरि गोपाल संप्रदाय (धर्मानगर) की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- जमुई: नारडीह में राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकली उनकी संकीर्तन प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं ...