नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Transit of Mars Rashifal Mangal Gochar 2026, मंगल का चंद्र के नक्षत्र में गोचर: मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति के रूप में जाना जाता है। एनर्जी, साहस, भूमि, शक्ति, भाई और पराक्रम के कारक माने जाते हैं मंगल। मंगल का गोचर ही नहीं नक्षत्र परिवर्तन भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल जब भी नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव डालते ही हैं। कल के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, उत्तराषाढा नक्षत्र में इस समय मंगल गोचर कर रहे हैं। कल गुरुवार के दिन, 12 बजकर 46 मिनट के समय मंगल श्रवण नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। श्रवण नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्र देव माने जाते हैं। चंद्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर 14 फरवरी तक रहेगा। ऐसे में आइए जानते ह...