नई दिल्ली, जून 9 -- Mangal Ketu Yuti: मायावी ग्रह केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल ने सिंह राशि में 07 जून 2025 को गोचर कर लिया है, जिससे सिंह राशि में केतु-मंगल की युति बन रही है। सूर्य की सिंह राशि में बनने वाली मंगल-केतु की युति से कुजकेतु योग का निर्माण हुआ है, जिसे अशुभ माना गया है। केतु-मंगल की युति से बनने वाले अशुभ योग से मेष समेत पांच राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मंगल 28 जुलाई को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जानें मंगल-केतु की युति किन राशियों के लिए रहेगी अशुभ- 1. मेष राशि- मंगल-केतु की युति से मेष राशि वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक ज...