रुडकी, मार्च 10 -- ऊर्जा निगम ने मंगलवार को छापेमारी कर 18 व्यक्तियों को रंगे हाथों बिजली चोरी करते पकड़ लिया। साथ ही बिलों का भुगतान न करने पर 15 उपभोक्ताओं के मीटर मौके से उतार लिए। कस्बे में बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में विजिलेंस टीम और उपखण्ड की टीम ने मोहल्ला सराय अजीज, ​दंगल मैदान,​ मोहल्ला पठानपुरा में सघन चेकिंग की। ​चेकिंग के दौरान टीम ने पाया कि कई लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। 18 व्यक्तियों को रंगे हाथों बिजली चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...