रुडकी, जून 10 -- मंगलौर। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में शुक्रवार को पालिका सभागार में सुबह 11 बजे से बहुद्देश्यीय शिविर लगेगा। सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि शिविर में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न विभाग स्टॉल लगाकर पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। ईओ को कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाएं करने की जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...