रुडकी, मई 21 -- मंगलौर, संवाददाता। ऊर्जा निगम की टीम ने गुरुवार को विजिलेंस टीम के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में 16 लोग सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी का फायदा उठाकर कई लोग सीधे मुख्य लाइन पर कटिया डालकर धड़ल्ले से एसी चला रहे थे, तो कहीं हीटर पर खाना पकाया जा रहा था। जैसे ही बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने मौके पर छापेमारी की, तो पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...