रुडकी, जनवरी 13 -- मंगलौर। ग्राम कुरड़ी से होकर गुजरने वाले रजवाहे में मंगलवार को एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में युवती की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय निवासियों ने रजवाहे में उतराता शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसके कपड़ों से लगता है कि वह आसपास के इलाके की निवासी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.