रुडकी, अप्रैल 19 -- मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर के पास खेल रही सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को मासूम अपने घर के पास ही खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अकेला पाकर उसे किसी खाने के सामान का लालच दिया और बहला-फुसलाकर खेतों की ओर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मासूम को बदहवास स्थिति में छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा घटना के कई घंटों बाद जब पीड़ित बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची, तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। रोती-बिलखती मासूम ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। परिजन तुरंत उसे लेकर कोतवाली पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.