रुडकी, अप्रैल 22 -- मंगलौर, संवाददाता। कस्बे में भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से जारी अनियमित और अघोषित विद्युत कटौती ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक आलोक शर्मा ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। शिकायत में कहा गया है कि बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है, लेकिन खासतौर पर रात 11 बजे से 12 बजे के बीच होने वाली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। करीब एक से डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान आलोक शर्मा के अनुसार, बढ़ती गर्मी और मच्छरों के कारण छोटे बच्चों को अधिक दिक्कतों का साम...