रुडकी, दिसम्बर 11 -- मंगलौर के मेन बाजार में गुरुवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नाले के ऊपर और उसके बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही, पॉलीथीन के उपयोग और गंदगी फैलाने पर छह दुकानदारों के चालान भी किए गए। नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान औचक रूप से चलता रहेगा तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान जैन स्तंभ से लेकर हैदरी चौक तक व्यापक सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के साथ-साथ बाजार की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए पॉलीथीन का उपयोग करने और कूड़ा फैलाने वालों पर भी सख्ती दिखाई। नगर पालिका टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे अपना सामान सड़क पर न फैलाएं और नाले को अवरुद्ध न करें, अन्यथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.