आगरा, मई 25 -- कस्बा में रविवार को क्षेत्र के मंगलामुखियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा कस्बा के एटा रोड राजेन्द्र नगर से शुरू होकर कैनाल रोड, एटा रोड, स्टेशन रोड, सुदामापुरी रोड, सुनार गली, राजाराम चौराहा, बान मंडी तिराहे, थाना रोड, स्टेशन रोड होते हुए बागपंचायती में समाप्त हुई। कलश यात्रा में डीजे के साथ ही नृत्य कलाकार भी शामिल हुए। बाग पंचायती में मंगलामुखियों ने मां काली मंदिर में पीतल का घंटा अर्पित किया। साथ ही बताया कि बागपंचायती में रात्रि देवी जागरण भी होगा। इस दौरान शिवांगी किन्नर समेत काफी संख्या में मंगलामुखी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मोतीगंज से निकली 1008 मंगल कलश यात्रा यह भी पढ़ें- शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा यह भी पढ़ें- शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...