मंगला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम तेज
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- गोला गोकर्णनाथ। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मां मंगला देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य सीसी रोड निर्माण एवं नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि नगर के विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.