हजारीबाग, मार्च 12 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग में राम नवमी 26 मार्च 2026 से पहले निकलने वाले मंगला जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध को लेकर विवाद गहरा गया है। पहला मंगला जुलूस में डीजे सीज किए जाने पर राम भक्तों में नाराजगी है। जिला प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ 11 मार्च को झारखंड विधानसभा के बाहर हजारीबाग के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने धरना दिया और राज्य सरकार पर धार्मिक परंपराओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। बताते चले कि हजारीबाग में मंगलवार 10 मार्च को निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान पुलिस ने झंडा चौक के पास एक डीजे को जब्त कर लिया।जिससे स्थानीय लोगों और अखाड़ा धारियों में भारी रोष है। जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अधिकारियों का कहना ...