झांसी, जुलाई 16 -- झांसी। हजरत निजामुद्दीन से चलकर दिल्ली जा रही मंगला एक्सप्रेस में महिला टीटीई के साथ बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि टिकट मांगने पर एक महिला यात्री गुस्से में आ गई। उसने न सिर्फ बुक फाड़ डाली बल्कि टीटीई के बाल पकड़कर खींच दिए। अन्य यात्रियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि ट्रेन के झांसी पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपी प्रियंका सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे ग्वालियर जीआरपी के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- VIDEO: मंगला एक्सप्रेस में टिकट मांगने पर महिला TTE का बाल खींचा, हाथापाई भी घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया...