बुलंदशहर, मार्च 3 -- जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों के कपाट मंगलवार सुबह की आरती के बाद बंद कर दिए गए। शाम को चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों में धुलाई कराई जाएगी। जिसके बाद आरती होगी। बुलंदशहर नगर के साठा स्थित श्री राजराजेश्वर मंदिर, भवन देवी मंदिर, श्री भूतेश्वर मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, गंगा मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर सहित सभी मंदिरों में सुबह मंगला आरती के बाद कपाट बंद कर दिए गए। खुर्जा के श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह 6 बजे से पूर्व मंगला आरती की गई। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। उन्होंने बताया कि शाम को चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर में धुलाई का कार्य किया जाएगा। साथ ही माता रानी को स्नान कराया जाएगा। इसके बाद मंदिर में आरती होगी, लेकिन आरती के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.