अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तकनीकी शिक्षा और उद्योग आधारित कौशल विकास को नई दिशा देने की पहल करते हुए मंगलायतन विश्वविद्यालय ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनी (नैसकॉम) के आईटी-आईटीईएस सेक्टर स्किल्स काउंसिल के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती तकनीकी, डिजिटल स्किलिंग, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना है। एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त) और एसएससी नैसकॉम की ओर से डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका बिष्ट ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. किशनपाल सिंह भी उपस्थित रहे। कुलसचिव ने बताया कि समझौते के तहत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओ...