मंगलामुखियों ने कलक्ट्रेट में डीएम का किया घेराव
बागपत, जून 12 -- बागपत। बधाई मांगने के विवाद में बुधवार को खेकड़ा में हुई हमले की घटना में कार्रवाई न होने से नाराज मंगलामुखियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। इस दौरान मंगलामुखियों ने गाड़ी में सवार होकर कलक्ट्रेट से क्षेत्र में जा रही डीएम को घेर लिया। उनसे कार्रवाई की मांग की। काफी देर चले हंगामे के बाद डीएम ने खेकड़ा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में मंगलामुखी समाज के दो गुटों के बीच लंबे समय से बधाई मांगने के क्षेत्र और उससे होने वाली आय को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि इसी विवाद को लेकर गत दिवस दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यह भी पढ़ें- मंगलामुखियों ने कलक्ट्रेट में डीएम का किया घेराव घटना के दौरान मौजूद लोगों ने संघर्ष का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.