मंगलसूत्र लूटने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा
झांसी, अगस्त 18 -- झांसी : महिला से मंगलसूत्र लूटने के मामले में नवाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, छीना गया मंगलसूत्र, बाइक और नकदी बरामद की है। 17 अगस्त को आवास विकास के पीछे शिवाजी नगर निवासी रानी राजपूत अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो युवक उनका पीछा करने लगे। आरोप है कि मोहल्ले में नरेंद्र राजपूत के घर के सामने पहुंचने पर पैदल चल रहे युवक ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.