नई दिल्ली, मई 9 -- राजस्थान के टोंक जिले में शनिवार को लैब असिस्टेंट सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर महिला अभ्यर्थियों को अपने मंगलसूत्र, चूड़ियां, बालियों के टॉप्स और दूसरे गहने उतारते देखा गया। वजह थी भर्ती परीक्षा के लिए लागू किया गया बेहद सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा जांच।47 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए टोंक जिले में कुल 47,457 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।एक घंटे पहले बंद क...