मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत शिविर लगाएं सीओ: उपायुक्त
कोडरमा, मई 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, नीलाम शाखा, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन, जिला भू-अर्जन कार्यालय एवं निबंधन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना किसी वैध कारण के आवेदनों को निरस्त न किया जाए और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत शिविर आयोजित करने तथा थाना दिवस के माध्यम से लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- केवल पत्र फरवर्ड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.