कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। फरवरी में एक दर्जन से अधिक विक्षोभों में केवल दो प्रभावी साबित हुए हैं जिसमें हल्की बारिश दर्ज की गई। अब नया विक्षोभ 27 फरवरी और दो मार्च को आएगा। इस बीच तापमान में वृद्धि जारी है। अधिकतम तापमान मंगलवार को 30 के नजदीक पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। फरवरी का महीना अपेक्षा से अधिक गर्म चल रहा है। अभी से कई जनपदों जैसे बांदा, आगरा, झांसी आदि में दिन का तापमान 30 पार कर गया है। बांदा में तो न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अलीगढ़, इटावा, हमीरपुर, झांसी, वाराणसी-बीएचयू में न्यूनतम पारा 15 डिग्री पार कर गया। कानपुर में 19 फरवरी को रात का पारा 16.6 डिग्री चला...