रामपुर, फरवरी 17 -- रामपुर। अधिवक्ता फारूख की हत्या के मामले में मंगलवार को बार सभागार में 11 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह और संचालन बार महासचिव मौ. उस्मान खां ने किया। इस बैठक में वक्ताओं ने विचार रखे। बैठक में बुधवार से न्यायिक करने का ऐलान किया गया। हालाकि,एक घंटे बाद बार अध्यक्ष राजेंद्र लोधी की ओर से पत्र जारी कर हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया। जबकि,मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। मंगलवार को दो प्रस्ताव आने पर आगे के कार्य को लेकर वकीलों में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। तीन सदस्यीय टीम करेगी आरोपी बाबू असगर अली की संपत्ति की जांच रामपुर। फारूख हत्याकांड में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने आरोपी बाबू असगर अली की पूरी चल-अचल संपत्ति की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का ...