शाहजहांपुर, मार्च 18 -- डालमिया चीनी मिल के पेराई सत्र 25-26 का समापन मंगलवार को हो गया। लगभग चार माह चले इस सत्र के दौरान मिल ने 1 करोड़ 17 लाख 53 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की। पेराई सत्र 2025-26के लिए डालमिया चीनी मिल ने 7 नवम्वर 2025 को पेराई शुरू की थी। चीनी मिल ने 16 मार्च की रात तक विभिन्न क्रय केन्द्र के माध्यम से 1 करोड़ 17 लाख 53 हजार 8 सौ कुंतल गन्ने की खरीद की। मिल ने काश्तकार को 6 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का लगभग 455करोड़ भुगतान कर दिया। उप महा प्रवंधक डीडी शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही वाकी पेमेन्ट का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्हौने कृषक भाइयो‌ से गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए अभी से जुट जाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...